अग्रसेन जयंती की चल रही तैयारी
चांपा| शहरमें अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती आगामी 25 को मनाया जाएगा। इस दौरान अग्रवाल सेवा संघ के तत्वावधान में शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस वर्ष आयोजित होने वाले अग्रसेन समारोह में सक्ती के उद्योगपति लखनलाल अग्रवाल मुख्य अतिथि और समाजसेवी जगदीश बंसल विशिष्ट अतिथि होंगे। नगर में अग्रवाल सेवा संघ तथा अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले अग्रसेन जयंती समारोह के लिए समिति का गठन किया गया है। आयोजन अग्रवाल सेवा संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में किया जाएगा। 25 सितंबर को अग्रसेन भवन से नगर में महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान 18 से 25 सितंबर तक अग्रसेन भवन में 45 विविध स्पर्धाओं का भी आयोजन किया।
जाएगा है। अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अलावा शहर के अग्रवाल समाज के सदस्य आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।