ईवीएम का प्रदर्शन
चारामा. नगरीयचुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत चारामा के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर मतदाताओं को इवीएम मशीन की जानकारी दी जा रही है। शनिवार को वार्ड क्रमांक 5 में शिविर लगाकर वार्डवासियों को इवीएम की जानकारी दी गई। इस शिविर में मतदाता भी रूचि लेकर जानकारी लेने पहुंच रहे है। इस शिविर में टीआर सिन्हा, जनकराम सिन्हा ने मतदाताओं को जानकारी दी।