रामधुनी में रानीतराई प्रथम
चारामा. ग्रामपंचायत चांवड़ी मे आयोजित त्रिदिवसीय श्रीश्री संगीतमय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता समापन 22 सितंबर को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनोज सिंह मंडावी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत यादव ने की। प्रतियोगिता में सामान्य रामधुनी प्रदर्शन में प्रथम दीप्ति रामधुनी मंडली रानीतराई दुर्ग, द्वितीय नव जागृति रामधुनी मंडली सेमरा भखारा, तृतीय मोर मयारू रामधुनी पार्टी गुदगुदा राजिम, झांकी में प्रथम जय मां रामधुनी भजन मंडली दैहात बांधा बाजार, द्वितीय कृष्ण रामधुनी मंडली तमोरा निपानी एवं तृतीय मुरिया रामधुनी मंडली कहॉड़ गोंदी चारामा रही। कार्यक्रम में विशेष अतिथि दुल्लु राम नरेटी, नरेंद्र यादव, शिवाजुर्री, सरपंच बेबी खड़हा, उपसरपंच अमृत माहला, पूरन सिंह नायक, कृष्णा नायक, गोपी नायक, रेखराम साहू, जीवेंद्र नायक, अशोक तारम, नवल पटेल, कुशल परस, धनश्याम दर्रेा आदि उपस्थित थे।