- Hindi News
- महिला स्व सहायता समूहों को दिया प्रशिक्षण
महिला स्व सहायता समूहों को दिया प्रशिक्षण
चारामा | सहभागीसमाज सेवी संस्था चारामा द्वारा ग्रामीण कृषि और विकास बैंक के सहयोग से महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक तेजराम साहू ने मशरूम उत्पादन, प्रशिक्षक श्री सिन्हा रेशम उत्पादन, प्रशिक्षक कलावती कश्यप ने वाशिंग पावडर बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यक्रम में सहभागी समाज सेवी संस्था अध्यक्ष बसंत यादव, समन्वयक पिकेश साहू, टेकेश्वर सिन्हा, शत्रुधन कुंजाम, धनंजय बंसोड़ के साथ महिला स्व सहायता समूह की दीदी गंगा मैया स्व सहायता समूह, परमेश्वरी स्व सहायता समूह, सरस्वती स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह, बूढ़ादेव स्व सहायता समूह, मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह, वैष्णव स्व सहायता समूह, शिव पार्वती महिला स्व सहायता समूह, जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह, चांदनी स्व सहायता समूह, श्री गणेश स्व सहायता समूह, सहभागी स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।