मेले में उमड़ी भीड़
मेले में उमड़ी भीड़
चारामा | नेशनलहाईवे 30 पर स्थित राजाराव पठार में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा विशल देव मड़ई एवं वीरनारायण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्राम एवं प्रांतों से आदिवासी समाजों के महिला, पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम एवं प्रांतों के देवी- देवताओं को आमंत्रित किया गया। विधिवत रूप से देवी देवताओं का पूजा अर्चन के बाद वीरनारायण सिंह की छायाचित्र पर माला अर्पण स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश एवं देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुये और देव मेला मड़ई एवं आदिवासी हाट, महापंचायत में भाग एवं लुफ्त उठाया। मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय के अलावा अरविन्द नेताम, जनपद उपाध्यक्ष चारामा विजय ठाकुर एवं समाज के अन्य नागरिक उपस्थित थे।