बसंत पंचमी मनाई
चारामा| ज्ञानरश्मि विद्या निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर यज्ञ एवं पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। संचालक भुपेंद्र साहू, प्राचार्य लक्ष्मी साहू द्वारा बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नोहर बनपेला, कविता गोप, कीर्तन सांगिया, एनसी कर्मकार, दीपक गवर्ना, गौरव ठाकुर आदि उपस्थित थे।