- Hindi News
- चारामा के वार्ड क्रमांक 8 में बाहरी को उम्मीदवार बनाने का विरोध
चारामा के वार्ड क्रमांक 8 में बाहरी को उम्मीदवार बनाने का विरोध
चारामा के वार्ड क्रमांक 8 में बाहरी को उम्मीदवार बनाने का विरोध
चारामा | नगरपंचायत चारामा वार्ड क्र 8 में पार्षद पद हेतु महिला दावेदार होते हुए भी दूसरे वार्ड की महिला को भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने से वार्ड में विरोध होने लगा है। इसकी शिकायत आज जिला अपील कमेटी में की गई। वार्डवासी प्रकाश गिदवानी, गीता देवी, अंजली बाई, मीना सोनकर, प्रकाश नारवानी, भरत पटेल, रमेश सोनकर, धनेश्वरी, पवन यादव ने कहा वार्ड में बसंती ओझा पति स्व पुरुषोत्तम ओझा वार्ड क्रं 8 निवासी है जो लंबे समय से भाजपा पार्टी से जुड़ी है। उन्होंने चुनाव लड़ने अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन वार्ड क्रं 11 के वर्तमान पार्षद को टिकट दे दी गई है जो गलत है।