रानी मां मंदिर में नवरात्र की तैयारी
चारामा | ग्रामआंवरी स्थित पहाड़ा वाली रानी मां मंदिर समिति द्वारा शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति के पदाधिकारीगण ने बताया नवरात्र 25 सितंबर से प्रारंभ होकर 3 अक्टुबर तक चलेगा। जिसके लिए ज्योति कलश स्थापना के लिये पंजीयन जारी है। जिसमें घी के ज्योति कलश के लिए 751 रूपए एवं तेल के ज्योति कलश के लिए 551 रूपए की राशि निर्धारित की गई है। पंजीयन के लिये चारामा के छायांश मेडिकल स्टोर्स, राज आटो पार्टस्, सुशील टे्रडर्स, दुर्गेश रेस्टोरेन्ट, भागीराम सिन्हा आंवरी, प्रवीण सोनी चारामा से संपर्क किया जा सकता है। पूजनकर्ता के मुताबिक कार्यक्रम घट एवं कलश स्थापना 25 सितंबर सुबह 11.36 से 12.24 बजे, श्री पंचमी 29 सितंबर, हवन एवं पूर्णाहूति 2 अक्टूबर दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कन्या भोज एवं विसर्जन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। विशेष कार्यक्रम में पं राजन शर्मा का 25 से 28 सितंबर तक प्रवचन रखा गया है।