पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राबिया मोनल बने विजेता

राबिया मोनल बने विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा | भारतीयस्टैट बैंक शाखा चारामा के तत्वावधान में राजभाषा मास के अर्न्तगत 20 सितंबर को शासकीय बालक हाईस्कूल चारामा में हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालक एवं कन्या हाईस्कूल चारामा के छात्र छात्राओं के लिए तात्कालिक भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्राचार्य एमएल गजबीए थे तथा अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टैट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय नरेन्द्र माखीजा ने की। विशेष अतिथि प्राचार्य शासकीय बालक हाईस्कुल चारामा मधु वर्मा एवं शासकीय कन्या हाईस्कुल चारामा एच मंडावी थी। मंच संचालन एमएस सरोज ने किया। निर्णायक पी भोजवानी, मनीषा चक्रवर्ती, बिनती श्रीवास्तव एवं ज्ञानकुमार सोनी थे। वाद विवाद में प्रथम राबिया खान, द्वितीय राजकुमार एवं तृतीय मयंक दुबे रहे। तात्कालिक भाषण में प्रथम मोनल साहु, द्वितीय राबिया खान एवं तृतीय राजकुमार रहे। कार्यक्रम में सुरेश कुमार सिंह, छबिलाल मरकाम, खीतेन्द्र जैन, रोहित साहु, धनेष यादव, मुकेश पटेल,जनक सिन्हा, राजेष षुक्ला, नेारेन्द्र यादव, जेआर बधेल, संध्या मंडावी, निरंजना मंडावी, हेमलता माला उपस्थित थे।