ओलम्पियाड में छात्रों ने लिया हिस्सा
चारामा | अनुसुचितजाति एवं जनजाति बालक बालिकाओ में विज्ञान एवं गणित के प्रति रूचि लाने विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं गणित ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। चारामा ब्लाक के 20 संकुल केन्द्रों से चयनित 45 बालक बालिकाओ ने परीक्षा मे भाग लिया। विज्ञान मे प्रथम नेहा शामाशा भर्रीटोला, द्वितीय आकांक्षा कांगे शामाशा भर्रीटोला, तृतीय धर्मेंद्र कुमार माशा कुर्रूटोला और प्रबल बघेल माशा चारभाठा रहे। गणित विषय में प्रथम बसंत नेताम माशा बासनवाही, रूपेन्द्र कुमार माशा सिरसिदा एवं तृतीय अस्मित सिंह माशा बालक चारामा रहे। मुख्य अतिथि उर्मिला श्रवण एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम संयोजक केके गंजीर एवं विशेष अतिथि देवनारायण बजरंग ने पुरस्कार प्रदान किया। सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त चयनित बच्चों की 23 सितंबर को जिला स्तर पर परीक्षा आयेाजित होगी। कार्यक्रम में विजय कोसरिया, सुर्यकांत देवांगन, चन्द्रशेखर यादव, केशव साहु, पीमन सिन्हा ,डीकेश साहु, विजय राय, शोभाराम नेताम, राजु गायकवाड़, ज्योति उईके, मंजु गोटी, कमल देवांगन, अर्चना निषाद, सावित्री यादव का योगदान रहा।