पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को दी आत्म निर्भर बनाने की ट्रेनिंग

महिलाओं को दी आत्म निर्भर बनाने की ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा | सहभागीसमाज सेवी संस्था चारामा द्वारा ग्राम पंचायत-तरांदूल कोरर में महिला स्व सहायता समूह का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने व्यवसाय, मुर्गी पालन, खेती, सिलाई की ट्रेनिंग देकर उन्हें बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में जागृति स्व सहायता समूह, दंतेश्वरी स्व सहायता समूह, शीतला स्व सहायता, प्रेरणा स्व सहायता समूह, जगराता स्व सहायता समूह, प्रतिज्ञा स्व सहायता समूह, महतारी स्व सहायता समूह, फुलवारी स्व सहायता समूह आस पास की ग्रामीण महिलाओं के साथ पुरुष भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सहभागी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष बसंत यादव, समन्वयक पिंकेश साहू, एनीमेंटर अजय दीपक, योगेश कोमरा, मुकेश यादव, संतू नरेटी, टेकेश्वर, शत्रुघन कुंजाम, उप सरपंच फगनूराम, चमार सिंग सोरी, रामबाबू नेताम आदि उपस्थित थे।

चारामा. आत्म निर्भर बनाने महिलाओं की दी गई ट्रेनिंग।