- Hindi News
- पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या
पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या
नरहरपुर | स्थानीयनिवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार धुव्र वर्ष पिता रामेश्वर 8 फरवरी को सुबह पैतृक गांव भानपुरी चारामा और उसी दिन शाम 7 बजे वापस अपने घर नरहरपुर पहुंचा गया। रात्रि 8 बजे घर में जब सभी लोग खाना खा रहे थे उसी समय कमरे में प|ी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। मृतक का विवाह बीते साल हुआ था तथा उसकी प|ी गर्भवती है। पिता वन विभाग में फारेस्टर हैं तथा मृतक उनका एकलौता पुत्र था।
माता पिता के अनुसार संदीप का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।