- Hindi News
- राजपूत क्षत्रिय महासभा का अधिवेशन 14 फरवरी से डोंगरगढ़ में
राजपूत क्षत्रिय महासभा का अधिवेशन 14 फरवरी से डोंगरगढ़ में
चारामा | राजपुतक्षत्रिय महासभा रहटदाह का वार्षिक अधिवेशन 14 एवं 15 फरवरी को डोंगरगढ़ में आयोजित है। अधिवेशन के प्रथम दिवस विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा केन्द्रीय पदाधिकारियों तथा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया जाएगा। सभी उपसमिति के सचिवों का प्रतिवेदन, महासचिव का वार्षिक प्रतिवेदन एवं खुले मंच में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। समाज के विशिष्ठ व्यक्ति तथा छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। जनपद, जिला एवं नगरपंचायत में निर्वाचित प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा। जानकारी अध्यक्ष हेमंतसिह राजपुत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव नारदसिंह राजपुत ने दी।