पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे नशे से दूर रहें, नशे की आदत से तरक्की नहीं होगी : दीवान

बच्चे नशे से दूर रहें, नशे की आदत से तरक्की नहीं होगी : दीवान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांके ज्ञान रश्मि विद्या निकेतन स्कूल में थाना प्रभारी डीएल दीवान ने अपने स्टाफ के साथ जाकर वहां के छात्र-छात्राओं को कानून एवं पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। छात्रों को संबोधित करते दीवान ने कहा कि जीवन में विद्या बहुत जरूरी है। विद्या से ही विवेक पैदा होता है।

वर्तमान मे स्कूल छोटे छोटे बच्चों द्वारा नशा करने बोनफिक्स का प्रयोग किया जा रहा है जो अपराध है। नशे में जो जीता है वह आगे नहीं बढ पाता है। उन्होंने कहा कि उसी तरह बेईमान व्यक्ति के दिल में चोर होता है हम बचपन मे कोई छोटी चीज चुराते है जो आदत बन जाती है और एक दिन वह आदत अपराध की ओर ले जाती है। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से वाहन नहीं चलाने की अपील की।

साथ तीन सवारी बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने को लेकर भी समझाइश दी। कार्यक्रम में एसआई रामाधर पांडेय, प्रधान आरक्षक पन्नालाल चंद्रवंशी के अलावा भूपेन्द्र साहू, लक्ष्मी साहू , यूएस शर्मा, किर्तन सांगिया, कविता गोप, माया राय, ललिता वर्मा, कार्तिक साहू, प्रवीण साहू, लीलेश देवांगन, ओपी देवांगन, नेहा साहू, लक्ष्मी देवांगन, उर्वशी साहू, अनिल दिपक, विनोद यादव, नोहर बनपेला, सुनिता रजक, शिखा कुण्डू, अन्नुशिला सिंग, एनसी कर्मकार, गोपा कर्मकार,ज्योति यादव, निधि सोनी, हेमप्रभा निषाद, ओसप्रभा साहू, राजेश डडसेना, चन्द्रहास यदु, जयकि साहू आदि उपस्थित थे।

चारामा. ज्ञान रश्मि विद्या निकेतन स्कूल में बच्चे कानून संबंधी जानकारी सुनते हुए।