पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व पखवाड़ा को लेकर हुई बैठक

राजस्व पखवाड़ा को लेकर हुई बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा | शासन की ओर से 15 फरवरी से 15 मार्च तक राजस्व पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसे लेकर कोटवार सदन में एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव की आेर से तहसील चारामा के राजस्व निरीक्षक, पटवारियों, कानूनगो को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजस्व पखवाड़ा 15 फरवरी से मनाया जा रहा है। इसमें ग्राम में सीमांकन, बंटवारा, बटांकन, आबादी सर्वे, ऋण पुस्तिका वितरण, वन ऋण पुस्तिका वितरण, विवादित-अविवादित प्रकरण, त्रुटि सुधार प्रकरण, राजस्व के लिए विभिन्न पंजी, सूखा फसल मुआवजा वितरण, गांव में बी-1 वाचन, फौती नामांतरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियत तिथि पर तैयारी पूरी करने कहा।

खबरें और भी हैं...