कोटतरा में जसगीत प्रतियोगिता 26 से
चारामा | ग्रामकोटतरा में क्वांर नवरात्रि में छग राज्य स्तरीय जसगीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क तथा प्रथम पुरूस्कार 5001 रू, द्वितीय 3001 रू, तृतीय 2001 रू. तथा इसी प्रकार विशेष पुरस्कार की श्रृंखला में गायन वाद्य पक्ष में भी पृथक रूप से प्रथम, द्वितीय तृतीय क्रमष: 3001, 2001, तथा 1001 रू रखा गया है। जानकारी जसगीत प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष त्रिवेश सिन्हा ने दी।