पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न स्पर्धाओं में निशक्त बच्चों ने दिखाया जोश

विभिन्न स्पर्धाओं में निशक्त बच्चों ने दिखाया जोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा | समावेशीशिक्षांतर्गत नि:शक्त बच्चों के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने विकासखंड स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम किए गए। योगेश देवांगन ने टुरी नई जाने रे गीत पर नृत्य किया। नि:शक्त बच्चों ने अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से अपने हुनर को दिखाया।

नि:शक्त बच्चों के लिए रंगोली, कुर्सी दौड़, चित्रकला, एकल नृत्य, चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम नीता यादव द्वितीय दीपिका तथा कुर्सी दौड़ बालिका प्रथम दीपिका द्वितीय सरिता रही। कुर्सी दौड बालक प्रथम धर्मेन्द्र कुमार द्वितीय महेन्द्र कुमार तथा चित्रकला प्रथम मुस्कान साहू द्वितीय धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा रहे। नृत्य प्रथम योगेश देवांगन, द्वितीय धानेश्वर, चम्मच दौड़ प्रथम नूतन, द्वितीय भूमिका रही। कार्यक्रम में एमन जैन, विजय जैन, तुलजा धुव्र, सावित्री यादव, छत्राणी जैन, भुपेन्द्र गजेन्द्र, फूलबासन मंडावी, अनिता नेताम, समस्त शैक्षिक समंवयक एवं सभी पालक का योगदान रहा। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी टीआर साहू, खंड स्त्रोत समंवयक केके गंजीर एवं सहायक खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।