पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच अभियान, 150 प्रेशर हाॅर्न किए जब्त

जांच अभियान, 150 प्रेशर हाॅर्न किए जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा | यातायात विभाग व पुलिस ने गुरुवार को नेशनल हाइवे-30 पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री बस और ट्रकों की जांच की गई। चालकों का एल्कोमीटर से परीक्षण हुआ। इस मौके पर विभिन्न वाहनों में लगे 150 प्रेशर हार्न जब्त किए गए। जांच अभियान में 73 वाहन चालकों से 38100 रुपए का चालान वसूला गया।

यातायात और पुलिस दल ने गुरुवार को बस-ट्रकों व अन्य वाहनों में लगे प्रेशर हार्न, ओवर लोड, बसों में किराया सूची, चालक-परिचालक की वर्दी व बिल्ला, गाड़ियों के कागजात, आरसी, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बीमा की जांच की और कमियां पाए जाने पर चालान काटा। कई वाहनों के कागजात पर संदेह होने पर ऑनलाइन चेकिंग की गई। कुछ वाहन चालकों के शराब के नशे में पाए जाने पर एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया। जांच अभियान में 54 ट्रक, 17 बस और दो अन्य वाहनों का चालान काटा गया। जांच अभियान में यातायात प्रभारी केजूराम रावत, क्राइम ब्रांच प्रभारी दयालु राम साहू, सूबेदार नरगिस तिग्गा, चारामा के एसआई उमरांव सिंह नेताम, चौकी हल्बा से सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी मौजूद थे।

चारामा. प्रेशर हार्न व चालानी कार्रवाई करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...