- Hindi News
- ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं हुए
ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं हुए
इसजनपद क्षेत्र के दो एैसे ग्राम पंचायत भावे और जगमड़वा जहां पर प्रशासनिक मेहरबानियों से चुनाव का मौका ही नहीं लगा। कारण यह रहा कि दोनों ही पंचायतों में आरक्षण का निर्णय करते समय यहां के निवासियों की स्थिति को टटोला नही गया था,जगमड़वा में एक भी आदिवासी परिवार नहीं रहता परन्तु वहां का सरपंच का पद आदिवासी कर दिया गया।
वहीं पर ग्राम पंचायत भावे को पिछड़ावर्ग निर्धारित किया गया है, परन्तु वहां पर पिछड़ावर्ग का कोई मतदाता नहीं होने के कारण दोनों जगहों पर चुनाव नहीं हो सका, जबकि ग्राम पैलीमेटा, भाजीडोंगरी, गोपालपुर, समुंदपानी आदि में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होने की खबर हैं।
पुरस्कृतमनमोहन चुनाव हारे
किसीसमय मनरेगा जैसे राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने के लिए पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायत गातापार (नाका) के सरपंच मनमोहन वर्मा को भी इस बार के चुनाव में हार का मुख देखना पड़ गया है। यह भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।