- Hindi News
- पटवारी परीक्षा में पूछे बालोद जिले से संबंधित 10 सवाल
पटवारी परीक्षा में पूछे बालोद जिले से संबंधित 10 सवाल
रविवारको जिला मुख्यालय सहित झलमला दल्लीराजहरा के परीक्षा केन्द्रों में पटवारी चयन परीक्षा हुई। जिसमें जिले के 4 हजार 659 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 393 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कठिन प्रश्नों के हल करने में कई परीक्षार्थी मायूस दिखे। वहीं सरल प्रश्न पत्र देखकर कई परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा के एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच गए थे। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हुई। जो दो घंटे बाद दोपहर 2 बजे समाप्त हो गई।
भूअभिलेख विभाग रायपुर के संचालक रमेश कुमार शर्मा और एसडीएम आलोक पांडेय ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में 12, झलमला में एक और दल्लीराजहरा में 7 सहित कुल 20 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 5 हजार 52 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिसमें 393 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी राकेश कुमार, मनोज साहू, खिलेश्वर साहू ने बताया कि परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा प्रश्न पत्र में बालोद जिले से संबंधित लगभग 10 प्रश्न पूछे गए थे। जिले से संबंधित प्रश्नों बालोद जिला का निर्माण हुआ? उस दिन कौन सा दिन था? बालोद का शेर किसे कहा जाता है? आदि को ज्यादातर परीक्षार्थियों ने सरलता के साथ हल किया। जिले से संबंधित प्रश्न के अलावा छत्तीसगढ़, इतिहास, हिन्दी, इंग्लिश से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। पटवारी भर्ती परीक्षा का मॉडल आंसर दोपहर तीन बजे बालोद डाट ईओवी डाट इन पर अपलोड कर दिया गया है। 7 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति किया जा सकता है।
पटवारी परीक्षा में शामिल हुए जिले के परीक्षार्थी। परीक्षा कक्ष से निकलते कोई मायूस तो कोई खुश नजर आए।