पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियोगी ने गरीबों को दिलाया हक

नियोगी ने गरीबों को दिलाया हक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनमुक्तिमोर्चा ने शहीद शंकर गुहा नियोगी की 23वीं शहादत दिवस पर मजदूर की पार्टी कार्यालय से रैली निकाली। सभी 27 वार्डों में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। रैली में शहीद शंकर गुहा नियोगी अमर रहे के नारे लगाते हुए शहीद स्मारक स्थल पहुंची, जहां पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद अस्पताल पहुंचकर नियोगी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

रैली मुख्य मार्ग होते हुए वीर नारायण चौक, गुप्ता चौक होते हुए शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक बस स्टैंड पहुंचकर आम सभा में बदल हुई। नवा बिहान भाग 2 का विमोचन आशा गुहा नियोगी ने किया। उन्होंने कहा कि नियोगी ने सदा मजदूर गरीबों के हक के लिए प्रशासन से लड़े। उनको उनका हक दिलाया। वे चाहते थे कि मजदूरों को रोटी, कपड़ा रहने को घर मिले। शहीद अस्पताल की डॉ अल्पना जाना ने कहा कि शहीद शंकर गुहा नियोगी मजदूरों की पीड़ा को देखते हुए शहीद अस्पताल का निर्माण कराया। जिसमें अमीर-गरीब सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। शंकर गुहा नियोगी के विचाराधारा से प्रभावित हो कर हम वर्षों से इस अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मंगचुआ की सभा में जमुमो अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी ने कहा कि शहीद शंकर गुहा नियोगी के विचारों उनके बताए मार्गों का अनुशरण किया जाएगा। मजदूरों के हक के लिए हमेशा लड़ने वाले मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी की कुर्बानी को हमेशा याद किया जाएगा। तभी यह उनके लिए सही मायने में श्रद्धांजलि होगी। उनकी कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस बार ब्लॉक के प्रत्येक गांवों में मनाया जा रहा है। बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया। अंकिता पाटिल ने नियोगी की जीवनी का पाठ किया। दल्लीराजहरा से दर्ग तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को शंकर गुहा नियोगी के नाम से चलाए जाने की मांग उठी।

पालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों का कमर तोड़ रखा है। पिछले कुछ साल से खाने-पीने एवं बुनियादी जरूरतों की चीजों में निरंतर वृद्धि हो रही है। सभा को नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, बंटी रंगारी, कुलदीप नोन्हारे, प्रदीप सहारे, रामचरण नेताम ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। संचालन नरेंद्र ग्वाल ने किया। मछली विक्रेता संघ वार्ड-22 में हुई श्रद्धांजलि सभा में मुक्ति गुहा नियोगी, आशा गुहा नियोगी अब्दुल लतीफ ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में चरण