- Hindi News
- चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाकर 4 लाख के जेवर ले गए चोर
चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाकर 4 लाख के जेवर ले गए चोर
पुरानाबाजार क्षेत्र के वार्ड-14 कच्चे दफाई छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यालय के पीछे निवासी 61 साल की फिरन बाई साहू पति सुंदरलाल को सोमवार रात चोर चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर शरीर में पहने जेवर को उतरवाकर फरार हो गए। वृद्धा से आलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखे 1 लाख 60 हजार के आभूषणों को भी ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत जुर्म दर्ज किया है। घटना स्थल से महिला को चाकू से घायल करने वाले हथियार का मुट्ठा, खून से सने कपड़े अन्य सामान जब्त किया गया है।
आरोपियों ने वृद्ध महिला को दहशत में लाने उनके सिर चेहरे में वार भी घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला का शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुलायजा करवाया। मंगलवार को वृद्धा ने अपने परिजनों के साथ थाने जाकर घटना की रिपोर्ट लिखवाई। जिला एसपी एमएस जूरी, सीएसपी महेश्वर नाग, टीआई जितेंद्र रंगी सहित आला अफसरों ने डा स्क्वाड को लेकर घटनास्थल का मुआयना की। पीड़ित फिरन बाई ने बताया कि वह 1 साल पहले ही बीएसपी के खदान में डीपीआर से सेवानिवृत्त हुई है। सोमवार रात करीब 8 बजे वह टीवी देख रही थी। इस दौरान घर के सामने का दरवाजा खुला था। इस बीच हमउम्र के दो युवक घर के बाहर आंगन में लगे दरवाजे के ऊपर से कूद कर भीतर प्रवेश किया। जो अपने चेहरे में काला कपड़ा बांधे हुए थे। हाथ में धारदार चाकू नुमा हथियार पकड़े हुए थे। सबसे पहले आरोपी उनके चेहरे को घर में ही रखी साड़ी से ढककर गला को कसने लगे। हाथ-पांव को रस्सी से बांध दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए शरीर में पहने 1 जोड़ी सोने के कंगन दो तोला, मंगलसूत्र, 40 तोला चांदी की ऐठी, लच्छा, गेहूंदाना को उतरवाकर ले गए। जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई है। आलमारी की चाबी मांगकर उसमें रखे 30 तोला चांदी का पायल को ले उड़े। घटना के दौरान वृद्धा घर में अकेली थीं।
^क्राइम ब्रांच अन्य अफसर घटना की जांच में लगे हुए हैं। घटना में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में जाएगा।\\\'\\\' एमएसजूरी, एसपी
पुलिस ने डाग स्क्वाड का लिया सहारा
आरोपियोंको पकड़ने एसपी ने डाग स्क्वाड टीम के साथ घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। बालोद के खोजी कुत्ते रायपुर ले जाए जाने पर नांदगांव से डाग मंगवाया गया। घटनास्थल पर डाग घूमने के बाद 100 मीटर की दूरी पर एक घर के पास जाकर रूक गया।