जिले के वार्डों का आरक्षण 26 को होगा
बालोद|बालोद जिलेमें नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 26 सितंबर को वार्डों का आरक्षण कलेक्टोरेट बालोद में किया जाएगा
परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण बालोद केएस कश्यप ने जानकारी दी कि जिले के आठ नगरीय निकाय जिसमें बालोद नगर पालिका के २० वार्ड, दल्लीराजहरा नगर पालिका के २७ वार्ड, गुरूर नगर पंचायत के १५ वार्ड, गुंडरदेही नगर पंचायत के १५ वार्ड, चिखलाकसा नगर पंचायत के १५ वार्ड, डौण्डी नगर पंचायत के १५ वार्ड, डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के १५ वार्ड तथा अर्जुन्दा नगर पंचायत के १५ वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया वार्डों के आरक्षण नियम १९९४ के क्रमांक ०३ एवं ०४ अनुसार कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में कलेक्टर सभा कक्ष में 26 सितंबर को सुबह ११ बजे से किया जाएगा जिसमें अनुसूचित जाति महिला ।पुरुष, अनुसूचित जनजाति महिला।पुरुष, पिछड़ा वर्ग महिला।पुरुष तथा सामान्य वर्ग के महिला। पुरुष का आरक्षण होगा।