पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरे भरे पेड़ों को आधा काटकर भागे तस्कर

हरे-भरे पेड़ों को आधा काटकर भागे तस्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमटीटी हॉस्टल गणेश मंदिर के पास लगे पेड़ों को बनाया निशाना।

भास्करन्यूज|दल्लीराजहरा

क्षेत्रमें पेड़ों की अवैध कटाई परिवहन थम नहीं रहा है। वन माफिया हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला एमटीटी हाॅस्टल गणेश मंदिर के समीप का है। जहां बीएसपी द्वारा 15 साल पहले रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाया गया है। मंगलवार रात शिबबूल के 20 से 25 फीट लंबे घनेदार पेड़ों पर कुल्हाड़ी से काटने का प्रयास किया गया। लकड़ी तस्कर किसी प्रकार की सुगबगाहट की आवाज सुनकर आधे कटे पेड़ों को छोड़कर भाग खड़े हुए। पेड़ों को इस तरह काटा गया है कि अब वह सूख जाएगा।

गौरतलब है कि दल्लीराजहरा में आयरन ओर की खदान शुरू करने टाउनशिप बसाने के लिए पहाड़ियों में लगे सैकड़ों पेड़ों को काटा गया था। इसकी भरपाई करने बीएसपी ने तीगुना पौधाराेपण कर फिर से शहर को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाया गया था। ऑफिसर लाइन गार्डन जाने वाले मार्ग पर गणेश मंदिर के समीप लगभग ढाई एकड़ में एक दशक पूर्व सागौन, शिबबूल, अतेसिया सहित विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए थे, जाे अब पेड़ बन गए हैं।

^यह स्थल बीएसपी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पर लगभग 10 से 15 साल पूर्व संयंत्र ने पौधारोपण किया था। घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। फिर भी वहां जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेता हूं।\\\'\\\' वीकेश्रीवास्तव, नगरप्रशासक

पेड़ की सुरक्षा में बीएसपी प्रबंधन लापरवाह

बीएसपीके क्षेत्र में गणेश मंदिर के आसपास लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में फैले वनों की देखभाल करने में बीएसपी प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। जिस जगह पर वन तस्कर पेड़ों की कटाई कर रहे थे उसके 100 मीटर की दूरी पर ही जीएम माइंस एके नाथ सहित बीएसपी के उच्च अफसरों के क्वार्टर स्थित है। इसके बावजूद किसी भी अफसर ने इसकी सुध नहीं ली।

केस

3

केस

2

केस

1

नेता भी रहे शामिल

11अक्टूबर 2014 को बालोद-दल्ली मुख्य मार्ग पर ग्राम जमही मोड़ के पास 11 अक्टूबर की रात सागौन पेड़ काटने की घटना में भाजपा नेताओं के शामिल होने का मामला प्रकाश में आया था। वन विभाग ने घटना स्थल से सागौन के 8 गोले 0.837 घन मीटर जब्त किया था। जिसकी सरकारी कीमत 40 हजार रूपए आंकी गई थी।

मारुति वैन राजसात

17मई 2013 को सागौन लकड़ी परिवहन करने में इस