कॉलेज में हुई विविध स्पर्धाएं
दल्लीराजहरा|शासकीय नेमीचंदमहाविद्यालय में विज्ञान परिषद के तत्वावधान में तीन दिवसीय विज्ञान दिवस समारोह में विविध प्रतियोगिताएं हुई। पोस्टर मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने के कार्ड, एक्स रे, नारियल के रेशों का उपयोग कर पेन स्टैंड, ज्वेलरी बॉक्स, बाल हैंगिग, फूलदान आदि वस्तुएं बनाई गई। पौष्टकता से भरपूर व्यंजन भी बनाए गए। कविता पाठ नृत्य प्रतियाेगिता भी हुई।