- Hindi News
- गीत नृत्य के माध्यम से दिया ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश
गीत नृत्य के माध्यम से दिया ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश
शासकीयकंगलामांझी महाविद्यालय डौंडी द्वारा ग्राम कुआंगोंदी में लगाया गया सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन बुधवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक हिरामन साहू थे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डा. आरके ठाकुर ने की। विशेष अतिथि सरपंच कुआगोंदी मिलोतीन दर्रो, जनपद उपाध्यक्ष चंद्रिका नागवंशी, तथा उर्वशी साहू, शांति लाल सोरी थे। शिविर के समापन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
डौंडी कॉलेज ने ग्राम कुआगोंदी की कला मंच पर 4 दिसंबर से शिविर लगाया गया था। अवासीय व्यवस्था प्राथमिक शाला भवन में किया गया था। 5 से 9 दिसबंर तक वन विभाग, कृषि विभाग चिकित्सा विभाग, महिला बाल विकास विभाग डौंडी, विधिक सहायता तहसील दल्लीराजहरा द्वारा आम जनता के लिए चलाए जा रहे जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इसी के तहत दल्लीराजहरा की न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चंद्राकर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, साक्षरता, बाल अपराध आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी ने शिविर लगाकर 48 स्टूडेंट्स की निशुल्क सिकलिंग जांच की।
समापन दिवस पर स्व. कृष्ण कुमार चंद्राकर की स्मृति में कुमलेश्वर चंद्राकर ने स्मृति चिन्ह एक हजार रुपए एनएसएस टीम को भेंट की। अंतिम दिवस विदाई समारोह में ग्रामीणों ने भोजन की व्यवस्था की। शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी वीके कोमा, अधिवक्ता मनोज खोब्रागढ़े, इजराइल साह, एके संधू, ग्रामवासी रघुबीर सिंह ठाकुर, लालू राम साहू, दुल्लू राम फरदिया, रामजी कौडों, अश्वनी नागवंशी, धर्मेंद्र ठाकुर, ईश्वर लाल साहू, नव युवक मंडल एवं रामायण मंडली का सहयोग रहा।
ग्राम कुआगोंदी में एनएसएस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न जानकारियां देते अफसर स्वयंसेवी।