- Hindi News
- परिक्षेत्रीय साहू समाज टाउनशिप बी की कार्यकारिणी
परिक्षेत्रीय साहू समाज टाउनशिप बी की कार्यकारिणी
दल्लीराजहरा|वार्ड 24स्थित साहू सदन में बैठक कर परिक्षेत्रीय साहू समाज टाउनशिप बी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष घनाराम साहू, उपाध्यक्ष भूमिका साहू एवं घनश्याम साहू, संगठन सचिव पीयूष साहू, प्रचार सचिव बलदेव साहू, सह सचिव गुणित गंजीर, सह संगठन सचिव सत्यवान साहू, सहप्रचार सचिव तेजराम साहू, एवं संयुक्त सचिव राकेश साहू को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आश्करण साहू एवं पीतांबर साहू को नियुक्त किया। परिक्षेत्रीय कर्मा महिला समिति एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। अध्यक्ष विमला साहू, उपाध्यक्ष कल्याण साहू, संगठन सचिव माया देवी साहू, रेखा साहू, सह सचिव गौतर बाई, सहसंगठन सचिव कुमारी साहू, संयुक्त सचिव तनुजा, सहप्रचार सचिव कलेंद्री, सचिव दामिनी, कोषाध्यक्ष नोमेश्वरी साहू को मनोनीत किया गया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष हरिश साहू, सचिव चिरंजीवी, कोषाध्यक्ष संजय, संगठन सचिव कमलनारायण, प्रचार साहू तोरण साहू को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को तहसील साहू संघ अध्यक्ष तोरण साहू ने संगठन को मजबूती एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने शपथ दिलाई। पर्यवेक्षक राधेश्याम साहू, रेखूराम एवं अंजू साहू थे। इस दौरान चुणामणी साहू, द्रोपती, वीणा, रेणुका, वंदना, अंजनी, खिलेश्वरी, मुरलीधर, देवमन, मनाराम, हिरेंद्र, धनराज, रोहित, परस सहित आदि मौजूद थे।