- Hindi News
- डॉक्टरों की मांग को लेकर सीटू ने किया धरना प्रदर्शन
डॉक्टरों की मांग को लेकर सीटू ने किया धरना-प्रदर्शन
राजहरामाइंस अस्पताल में सर्जन डाॅक्टर एक अतिरिक्त मेडिसिन डाॅक्टर की नियुक्ति किए जाने तथा खदान कर्मी अथवा उनके परिजनों को भिलाई रैफर करने पर स्पेशल केजुअल लिव प्रदान करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन शाखा राजहरा सीटू ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे हास्पिटल के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। सीटू ने प्रबंधन को समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी है। यूनियन ने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी भिलाई, डायरेक्टर मेडिकल एवं ईडी खदान भिलाई को भी प्रेषित की है।
सीटू के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में जीएम राजहरा माइंस एके नाथ को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि राजहरा माइंस की हालत दिनों-दिन बदतर होते जा रही है। विशेषज्ञ डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वाय पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण यह अस्पताल केवल एक प्राथमिक उपचार केन्द्र एवं रैफर सेन्टर बनकर रह गया है। राजहरा माइंस अस्पताल में कई बार 9.00-9.30 बजे तक ओपीडी में एक भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते। विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी एवं जरूरी उपकरण नहीं होने के कारण ज्यादातर मरीजों को सेक्टर 9 हास्पिटल भिलाई रैफर कर दिया जाता है। जिससे कर्मचारियों एवं परिजनों को भारी परेशानी होती है। राजहरा माइंस अस्पताल में आवश्यक दवाई भी उपलब्ध नहीं रहती। श्री क्षत्रिय बताया कि इस अस्पताल में लेबर रूम तो है पर यहां सामान्य डिलेवरी भी नहीं होती, आपरेशन थियेटर है पर सर्जन डॉक्टर एनेस्थेसिया नहीं हैं। अल्ट्रा साउंड मशीन है तो पर नियमित रूप से सोनोग्राफी नहीं होती। एक्सरे मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। जिसमें काफी जद्दोजहद के बाद एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन लाया गया। यह भी कई बार खराब हो चुका है। पैथॉलाजी है लेकिन कई टेस्ट नहीं होते। राजहरा माइंस अस्पताल में अन्य उपकरण जैसे ईसीजी मशीन, व्हील चेयर, स्ट्रेचर आदि की रखरखाव पर भी नियमित ध्यान नहीं दिया जाता। एंबुलेंस भी अक्सर रास्ते में खराब हो जाती है। एंबुलेंस में नियमित ड्राइवरों की भी कमी हमेशा बनी रहती है। धरना प्रदर्शन के दौरान एमआर पाटिल, विनोद मिश्रा, ज्ञानेन्द्र सिंह, सुजीत मुखर्जी, घनश्याम शर्मा, आर के खुर्रे , सुजीत मंडल, शीत बघेल, मानसिंह, गुलबार्क, प्रशांत, कोमल पटेल, प्रमोद जिरापुरे, बाबूनंद शर्मा, ओपी