पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल के पास की बस्तियों में फिर आतंक मचारहा तेंदुआ

अस्पताल के पास की बस्तियों में फिर आतंक मचारहा तेंदुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोकानक्षेत्र में 15 दिन वन विभाग ने तेंदुआ को पिंजड़ा में कैद किया था। इसके पश्चात अब फिर दूसरे तेंदुए ने शहीद अस्पताल के सामने वार्ड 14 एवं वार्ड 11 की बस्तियों में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। तेंदुए के आतंक को देखकर लोग शाम होते ही बच्चों के साथ घर में दुबक जा रहे हैं। वहीं बीएसपी के कैम्प 1 डम्पर गैरेज के आसपास वार्ड 14 के लगभग 50 घरों में शाम होते ही दरवाजा बंद हो जाता है। क्षेत्र में मादा तेंदुआ को अपने 2 नवजात शिशुओं के साथ देखे जाने की पुष्टि जंगल जाने वाले लकड़हारे, ईंट भट्ठा संचालित करने वाले ग्रामीण माइंस की ड्यूटी से अाने वाले बीएसपी कर्मियों ने की है। तेंदुए की आमदरफ्त को देखते हुए वार्डवासियों ने अनहोनी की आशंका से वन विभाग को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

वार्डवासी परमेश्वर यादव, कैलाश साहू, शैलेंद्र, सुखवंतिन, देवकी, तारा, निर्मल एवं मोहित ने बताया कि बीती रात गुरुवार को तेंदुआ वार्ड 14 निवासी पूरन पटेल की बाड़ी में घुस गया था। बाड़ी में आहट सुनकर घरवालों ने जब आंगन की लाइट जलाई तो तेंदुआ बाड़ी को रौंदते हुए जंगल की ओर भाग गया। वहीं वार्ड में तेंदुए ने कुत्ते सुअर के बच्चों को भी अपना शिकार बनाया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगातार जंगलों में हो रही वनों की कटाई, जंगलों में शिकार की कमी एवं माइंस में ब्लास्टिंग की आवाज से डरकर जंगल के हिंसक पशु रिहायशी क्षेत्रों में घुसने लगते हैं। ज्ञात हो कि 23 नवंबर 2014 को कोकान माइंस जंगल के बीच स्थित पहाड़ी क्षेत्र में सीआईएसएफ जवानों के खोजी कुत्तों पर हमला करने की कोशिश करने वाले 3 साल के मादा तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजड़ा लगाकर पकड़ा था। जिसे भोरमदेव कवर्धा के अभ्यारण्य में छोड़ा गया।

^वार्ड 11 14 के कुछ लोग वन विभाग कार्यालय आकर वार्ड में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने और किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका को देखते हुए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। शीघ्र ही संबंधित स्थल पर पिंजड़ा लगाया जाएगा।\\\'\\\' एसकेअल्बर्ट, डिप्टीरेंजर,दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र

तेंदुए को लकड़हाड़े बीएसपी कर्मी ने देखने की पुष्टि की

तेंदुए को इसी जगह पर देखा गया है।