पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु घासीदास जयंती समारोह 17 से, निकलेगी शोभायात्रा

गुरु घासीदास जयंती समारोह 17 से, निकलेगी शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|श्री गुरुघासीदास सत्य प्रचारक समिति दल्लीराजहरा के तत्वावधान में गुरु घासीदास की 258 वीं जयंती 17 18 दिसंबर को मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाही विधायक अमित जोगी होंगे। विशेष अतिथि में सहायक प्रबंधक वित्त एवं लेखा सुभाष कुर्रे एवं नगरपालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी होगी। समिति के अध्यक्ष एलके क्रांति ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद बच्चों महिलाओं द्वारा थाली सजाओ प्रतियोगिता तथा कक्षा 10 वीं 12वीं में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शोभा यात्रा, शाम 4 बजे गुरुवंदना एवं ध्वजारोहण तत्पश्चात भाषण, गीत, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अरमरीकला बालोद के कलाकारों द्वारा मनभावन पंथी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।