माइंस वर्कर्स यूनियन की सदस्यता शुरू
दल्लीराजहरा|सेल माइंसवर्कर्स यूनियन इंटक के गठन एवं राष्ट्रीय इंटक द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद दल्लीराजहरा खदान क्षेत्र में बीएसपी कर्मचारियों के मध्य यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने होड़ लगी हुई है।
विभागवार प्रतिनिधियों का चयन कर सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है। सेल माइंस वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने बताया कि जिस गति से लोगों का रुझान सदस्यता ग्रहण करने में है शीघ्र ही दल्लीराजहरा खदान सबसे शक्तिशाली मजदूर यूनियन होगी। सेल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के पदाधिकारियों ने बताया कि यूनियन कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा उनकी आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मुद्दे पर संघर्ष करेगी। वहीं यूनियन मजदूर यूनियनों के संघर्ष के लिए स्वस्थ वातावरण का निर्माण करेगी।
दल्लीराजहरा। शुक्रवार को माइंस वर्कर्स यूनियन की सदस्यता अभियान शुरू।