पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल एथलेटिक्स स्पर्धा में भुनेश्वरी ने जीता कांस्य

नेशनल एथलेटिक्स स्पर्धा में भुनेश्वरी ने जीता कांस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डे बोर्डिंग के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया

51 एथलीटों ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

भास्करन्यूज|दल्लीराजहरा

भारतीयएथलेटिक्स संघ के नेतृत्व में विजयवाड़ा में हुए 30वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दल्लीराजहरा खदान में बीएसपी प्रबंधन द्वारा संचालित बीएसपी एथलेटिक्स डे बोर्डिंग स्कीम के पांच एथलीटों ने आठ इवेंट्स में भाग लिया।

उक्त प्रतियोगिता में राज्य की आेर से 51 एथलीटों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें भुनेश्वरी निषाद ने लांग जंप में 5.45 मीटर लंबी छलांग लगाकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एकमात्र ब्रांज मैडल अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि भुनेश्वरी ने लगभग 18 फीट लंबी छलांग लगाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक नया रिकार्ड भी स्थापित किया। उन्होंने 18 वर्ष से कम वर्ग की ट्रिपल जंप इवेंट में 11.41 मीटर त्रिकूद लगाकर चौथा स्थान भी प्राप्त किया। साढ़े सोलह वर्षीय भुनेश्वरी निषाद ने सन् 2009 से 2014 तक छः साल में छत्तीसगढ़ के लिए व्यक्तिगत सबसे अधिक 15 मैडल अर्जित कर चुकी हैं। जिसमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर, तथा 4 ब्रांज मैडल शामिल हैं।

वहीं इसी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए उड़नपरी बिमला पटेल ने जूनियर महिला 20 वर्ष के 1500 मीटर दौड़ को 4 मिनट 53 सेकंड तथा 3000 मीटर दौड़ 10 मिनट 36 सेकंड में दौड़कर दोनों में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों से लगभग 21 एथलीटों ने भाग लिया था।

इसी तरह छत्तीसगढ़ के अन्य एथलीटों जिन्होंने इस नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश में बेस्ट आफ एट स्थान अर्जित किया। जिसमें शेखर ने बालक अंडर 14 वर्ष लंबी कूद में 5.81 मीटर कूदकर पांचवां स्थान, आदित्य कुमार ने अंडर 14 वर्ष गोला फेंक में 8.98 मीटर फेंककर 7वां, हरिचंद बालक अंडर 16 वर्ष 5000 मीटर पैदल चाल को 31 मिनट 41.87 सेकंड में पूरा कर 7वां, कविता पटेल बालिका अंडर 16 वर्ष 3000 मीटर पैदल चाल को 19 मिनट 43.47 सेकंड में पूरा कर 7वां, अमना साहू ने बालिका अंडर 20 वर्ष 10000 मीटर पैदल चाल को 1 घंटे 04 सेकंड में पूरा कर 5वां स्थान प्राप्त किया।

दल्लीराजहरा। 30 वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।

कोच के साथ खिलाड़ी भुनेश्वरी