- Hindi News
- वार्ड 5 में 6 पोस्टर बरामद मिटाए गए 3 दीवार पेंटिंग
वार्ड-5 में 6 पोस्टर बरामद मिटाए गए 3 दीवार पेंटिंग
डौंडी|नगर पंचायतचुनाव के तहत सभी 15 वार्डों के लिए गठित 17 दल को दल्लीराजहरा के बीएसपी क्रमांक 2 हाईस्कूल में रविवार को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सोनकर ने बताया कि चुनाव को सूचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत सेल, कट्रोल रूप स्थापित किया गया है।
संपत्ति विरूपण के तहत वार्ड-5 में 6 पोस्टर जब्त किया गया। 3 दीवार पेटिंग मिटवाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के लिए अनुविभागीय अधिकारी पीडब्लूडी को पत्र लिखा गया है। निकाय के 15 वार्डों के लिए मतदान केंद्रों में मतदान सामग्री, मत पेटी, मतदान दल, सुरक्षा कर्मियों को लाने ले जाने के लिए जिला कार्यालय से 2 बस 32 सीटर, 3 जीप की मांग की गई है। वार्ड 1 के मतदाता कन्या प्राइमरी शाला में, वार्ड-2, 3, 4 5 के लोग बालक मिडिल स्कूल, वार्ड 6, 7, 8, 9 के मतदाता कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, वार्ड 10, 11, 12 और 13 के मतदाता कन्या मिडिल स्कूल में, वार्ड 14 नयापारा वार्ड 15 उकारी के लोग प्राइमरी स्कूल उकारी केंद्र में वोट डालेंगे। मास्टर ट्रेनर त्रिनाभ मिश्रा, एसबीडी साहू, पी किशोर थे। प्रशिक्षण के बाद सभी अफसर-कर्मचारियों को निर्वाचन, कर्तव्य का फॉर्म भरवाया गया।