- Hindi News
- बालोद में डेढ़ घंटे लेट पहुंची ट्रेन, यात्री हुए परेशान
बालोद में डेढ़ घंटे लेट पहुंची ट्रेन, यात्री हुए परेशान
दल्लीराजहरासे दुर्ग के बीच चलने वाली डीडीएम पैसेंजर रविवार को डेढ़ घंटे लेट चली। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। निर्धारित समय पर ट्रेन नहीं पहुंचने से यात्रियों में आक्रोश देखा गया। दोपहर 1.15 से यात्री रेल्वे स्टेशन बालोद में पहुंच गए थे लेकिन निर्धारित समय 1.30 बजे तक डेमो नहीं पहुंच पाई।
यात्रियों ने जब विभागीय अधिकारी से इस संबंध में पूछा तकनीकी खामियों का कारण बताकर 1.45 बजे डेमो ट्रेन आने की बात कही। लेकिन दोपहर 1.45 बजे तक ट्रेन नहीं पहुंची। निर्धारित समय में ट्रेन नहीं आने से यात्रियों को परेशानी हुई। लेटलतीफी के चलते कुछ यात्रियों को ट्रेन यात्रा रद्द करना पड़ा। काफी इंतजार के बाद दोपहर को 1.30 आने वाली ट्रेन निर्धारित समय से डेढ़ घंटे लेट 3 बजे बालोद स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लेट होने का कारण इंजन का बदलना और तकनीकी खामियों को बताया जा रहा है।
सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को ट्रेन लेट पहुंचती है। इसके पहले शनिवार को भी ट्रेन एक घंटे लेट से बालोद रेल्वे स्टेशन पहुंचा था। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि दुर्ग से दाेपहर 12.35 बजे दल्लीराजहरा पहुंचने वाली डीडीएम पैसेंजर 30 से 45 मिनट विलंब से आती है। दल्लीराजहरा लोकल डेमू ट्रेन एक दिन में दुर्ग, रायपुर तक तीन बार आना-जाना करती है। इसके लिए रेल्वे विभाग ने निर्धारित समय तय किए है लेकिन शनिवार और रविवार को निर्धारित समय तक ट्रेन स्टेशन में नहीं पहुंचती। दोपहर में ट्रेन का दुर्ग से दल्लीराजहरा आने का समय 12.35 बजे शाम को 5.35 बजे है। सात डिब्बों वाली पैसेंजर में इंजन लगे होने के कारण इसे मरोदा में दुर्ग रवानगी के पहले ही बदलना पड़ता है। इसमें 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। यही स्थिति ट्रेन के दुर्ग पहुंचने पर होती है। वापसी में मरोदा स्टेशन पहुंचने पर फिर इसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस फेर में शनिवार और रविवार को दल्ली-दुर्ग के बीच चलने वाली ट्रेन अक्सर देर हो जाती है।
बालोद स्टेशन पर रविवार को दोपहर 1.30 बजे पहुंचने वाली डेमो ट्रेन 3 बजे आई।
इंतजार के बाद बस से दुर्ग पहुंचे यात्री
रविवारको रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री भूपेन्द्र, खिलेश, राजू, देवराज ने बताया कि निजी कार्य से दुर्ग जा रहे हैं। लेकिन अब तक ट्रेन नहीं आई है। ट्रेन का इंतजार पिछले एक घंटे से कर रहे है