- Hindi News
- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी
बीएसपीउच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 राजहरा के तत्वावधान में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक आईओसी राजहरा डी मल ने अकादमिक गतिविधियों के साथ ही साथ सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों का खेलकूद में सहभागिता को आवश्यक बताया।
उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। अल्प सुविधा के बावजूद विद्यालय के बच्चे राज्य राष्ट्रीय स्तर के खेलोें में भाग लेते हुए पदक हासिल कर शहर विद्यालय का नाम गौरवांवित करते रहे हैं। अध्यक्षता प्राचार्य पीके नशीने की। विशेष अतिथि पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल बघेल, हेमशंकर साहू उपस्थित थे। प्राचार्य पीके नशीने ने स्वागत भाषण में उपलब्धियों के बारे में बताया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संचालन व्याख्याता आरपी देव ने किया। इस अवसर पर नगर प्रशासक वीके श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक संपति विभाग रवि कुमार शर्मा, डॉ. केएन तिवारी, वरिष्ठ व्याख्याता एके जोशी, एनआईएस कोच सुदर्शन सिंह मौजूद थे।
गोला फेंककर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत करते अतिथि।