भुगतान की मांग, धरने पर बैठे ट्रक मालिक
महामाया माइंस में लौह अयस्क परिवहन का काम कर चुके राजहरा टिप्पर ओनर्स एसोसिएशन के ट्रक मालिक लंबित ट्रांसपोर्टिंग पेमेंट का भुगतान करने की मांग को लेकर शनिवार को टाउनशिप आंध्रा समिति के समीप निवासी एसकेएमएस टिप्पर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल यादव के निवास के सामने धरना पर बैठ गए।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि 12 जुलाई को बीएसपी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अफसरों के साथ हुई त्रिपक्षीय बैठक में 5 रुपए प्रतिटन की बकाया पेमेंट भुगतान 2 माह के भीतर मजदूर संगठन के नेता अनिल यादव, गणेश राम चौधरी विरेंद्र पसीने को एसडीएम ने निर्देश दिया था। लेकिन 55 दिन बाद भी उनका पेमेंट प्राप्त नहीं हुआ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष देवांगन सचिव विजय डड़सेना का कहना है कि 28 टिप्परों का डिफरेंस राशि लगभग साढ़े चार से पांच लाख रुपए का भुगतान ट्रक मालिकों का रूका हुआ है। इस दौरान अन्नू, रमेश महालिंगम, संतोष देवांगन, प्रदीप जायसवाल, मनोज जैन, बिट्टू भाटिया, प्रेम चौरिड़या, अफसर अली, गोपू महालिंगम, दम्मन, शेखर रेड्डी आदि उपस्थित थे। 3 जुलाई को राजहरा टिप्पर ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने डिफरेंस राशि का भुगतान नहीं करने की मांगों को लेकर चोरहापड़ाव के समीप महामाया माइंस से आयरन ओर भरकर आने वाली ट्रकों को रोक दिया गया था। बीएसपी के ट्रकों को रोके जाने की सूचना मिलते ही बीएसपी के एजीएम एसके सोनी, तहसीलदार रूपेन्द्र वर्मा, अरूण कुमार सोनकर एवं पुलिस प्रशासन की टीम आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाकर संबंधित ठेकेदार से बैठक लेकर हल निकालने का आश्वासन दिया था।
इस रेट पर बनी थी सहमति
4 पदाधिकारियों के खिलाफ जुर्म दर्ज
संयुक्तखदान मजदूर संघ एटक एसकेएमएस टिप्पर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि माइंस में सिंग ट्रासंपोर्ट से पुराने दर 110 रुपए को बढ़ाकर 115 रुपए का प्रयास किया गया था। लेकिन उसने अपनी-अपनी गाड़ियों को कार्य से बाहर निकाल दिया। अभी उसी दर पर उसने गाड़ी लगाया है। श्री यादव ने बताया कि उनकी प|ी कुमंद यादव की रिपोर्ट पर पंडाल लगाकर बैठे 4 पदाधिकारी विजय डड़सेना, संतोष देवांगन, प्रेम जैन एक अन्य सदस्य के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
एसोसिएशन के सचिव विजय डड़सेना एवं सदस्यों ने कहा कि ट्रेड यूनियन के नेताओं ने ठेकेदार से बातचीत करने के बाद ट्रक मालिक