- Hindi News
- परिवहन ठप कर हड़ताल पर चले गए ठेका श्रमिक
परिवहन ठप कर हड़ताल पर चले गए ठेका श्रमिक
दल्लीराजहरा. लौहनगरी से 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित महामाया माइंस में ठेका श्रमिक बीएसपी प्रबंधन द्वारा सेफ्टी सामान मुहैय्या नहीं करने वेतन का भुगतान आधे लोगों को करने सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को लौह अयस्क का परिवहन बंद कर हड़ताल पर चले गए। इससे लौह अयस्क परिवहन करने वाले 54 ट्रकों को खाली वापस आना पड़ा। हड़ताल पर रहने वाले श्रमिकों ने बताया कि महामाया माइंस में कुल 184 श्रमिक कार्यरत हैं, जिन्हें मेडिकल सुविधा, सेफ्टी सामान, आधे कर्मचारियों को वेतन आधे लोगों का भुगतान रोक दिया गया है। माइंस के ऊपर सड़क के खराब होने के चलते उन्हें गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है।