- Hindi News
- सहायक शिक्षक से ठगी करने वाले को हुई जेल दूसरा आरोपी फरार
सहायक शिक्षक से ठगी करने वाले को हुई जेल दूसरा आरोपी फरार
पुलिस ने ठगी के आरोपी हरियाणा जमुना नगर निवासी केशुराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बालोद उपजेल भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी वैधराज लक्ष्मण कुमार की तलाश कर रही है। आरोपियों ने चिखलाकसा निवासी सहायक शिक्षक चिंताराम पटेल (55) के साथ ठगी की थी। पूर्व माध्यमिक शाला कोंडेकसा में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ पीड़ित चिंताराम पटेल ने राजहरा घटना स्थल डौंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खिलाफ धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
पीड़ित ने बताया कि 29 जुलाई को वह अपने विभागीय काम से डौंडी मुख्यालय गए थे। इस दौरान उन्होंने डौंडी में पेट्रोल पंप के समीप टेंट लगाकर आयुर्वेदिक दवाखाना के संचालक से बात की। जड़ी बूटी की दवाई बेचने वाले ने उसे बातों ही बातों में फंसा कर 2 माह के भीतर उनकी परेशानी ठीक होने की बात कहकर 5360 रुपए की दवाई दी। उनसे दवाई को खाने से मना किया और कहा गया कि इसमें और दवाई मिश्रण करना है। इसके बाद उन्हें बालोद के एक जड़ी बूटी दुकान से आयुर्वेदिक दवाई खरीदकर इस डेढ़ माह के भीतर क्रमश: 75000, 88000,160000 की दवाई बिना किसी बिल के दी गई। इसके बाद अंतिम बार उन्हें 2 लाख 23 हजार रुपए की दवाई अपने पास से दी गई। दवाई बेचने वाले ने यह कहा गया कि यह दवाई हिमालय से लाई गई है जो बहुत ही कीमती ताकतवर्धक है। पीड़ित श्री पटेल ने बताया कि जब वह अंतिम बार दवाई लेने गया तो दवाखाना के संचालक ने इलाज करने के नाम पर उनके कपड़े उतरवाकर फोटो खींच लिया। उसे डरा-धमकाकर ब्लेकमेलिंग करते हुए 8 लाख रुपए की मांग की। डौंडी थाना प्रभारी जीआर बघेल ने कहा कि समय-समय पर घुमंतु प्रजाति के लोगों द्वारा शहर ग्रामीण क्षेत्रों में दवाई अथवा किसी प्रकार समान बेचने वालों की सूची थाने में ले ली जाती है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। आगे ऐसी घटना हो उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।