- Hindi News
- बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण के लिए नपा ने शासन को भेजा प्रस्ताव
बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण के लिए नपा ने शासन को भेजा प्रस्ताव
नगर पालिका ने बड़े शहरों की तर्ज पर दल्लीराजहरा के बस स्टैंड को मॉडल बस स्टेशन बनाने की कार्ययोजना बनाई है। परिसर में आरसीसी सड़क निर्माण अव्यवस्थित दुकानों को व्यवस्थित कर एक मॉडल बस स्टैंड का रूप देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निकाय की ओर से अनुदान राशि स्वीकृति के लिए शासन को एस्टीमेट भेजा गया है।
लौह नगरी दल्लीराजहरा 80 किलोमीटर की परिधि में सबसे बड़ा शहरों में शामिल है। दल्लीराजहरा से दुर्ग-रायपुर रेल मार्ग को जोड़ने वाला शहरों में गिना जाता है। दल्ली से 20 किलोमीटर के बाद बस्तर जिला शुरू हो जाता है। दल्ली शहर से आसपास के लगभग 40 गांवों के लोग रेलमार्ग से गंतव्य को रवाना होते हैं। खनिज नगरी में सुबह 5 से लेकर आधी रात तक आने-जाने के लिए रेल बसों की सुविधा है। बस स्टैंड से विभिन्न रूटों में लगभग 100 बसें दिनभर में आना-जाना करती है।बड़े शहरों में रोजी-रोटी की तलाश में गए ग्रामीण त्योहारों के समय बस नहीं मिलने से दल्ली के बस स्टैंड पर ही रात को ठहरते हैं।
इसके मद्देनजर इस बस स्टैंड को सर्वसुविधायुक्त मॉडल स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका ने बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर सर्वसुविधायुक्त शासकीय दर पर ठहरने के लिए रैन बसेरा का निर्माण किया है। ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी हो। बस स्टैंड परिसर के सामने हरे-भरे वाटिका का निर्माण किया गया है, जो बस स्टैंड की शोभा बढ़ा रही है। इस वाटिका में पार्षद निधि से स्वर्गीय शहीद शंकर गुहा नियोगी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसका अनावरण शीघ्र ही किया जाएगा।
सड़क पर जगह-जगह हो गए हैं गड्ढे
बसस्टैंड परिसर की सड़क भी उखड़ गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे बस में बैठे यात्रियों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बनाए गए परिसर के सामने फल अन्य दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। रास्ते पर ही ये फुटकर दुकानदार फल वाले बैठे रहते हैं। यात्री प्रतीक्षालय की भी साफ-सफाई नहीं हो रही है। बस स्टैंड प्रवेश द्वार के पास सड़क का खस्ताहाल है। यही हाल पूरे बस स्टैंड परिसर की सड़कों का है। डामरीकरण सड़क की गिट्टी पानी के तेज बहाव में बह गई है। सड़क पर 4 से 5 इंच गड्ढा हो गया है। बस स्टैंड परिसर के भीतर की सड़कें भी जर्जर है।
दिनभर में 100 से अधिक बसें गुजरती