पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट थाई बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए खिलाड़ी चयनित

स्टेट थाई बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए खिलाड़ी चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीय शालेय थाई बॉक्सिंग स्पर्धा (बालक-बालिका 19 साल) शुक्रवार को निर्मला इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुई। यह प्रतियोगिता पहली बार स्कूल ग्रेड में शामिल किया गया है। जिसमें दुर्ग, बेमेतरा, बालोद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

दल्लीराजहरा से अंडर 38 किलोग्राम वर्ग समूह से वाणी गुरुनानक स्कूल, निर्मला इंग्लिश मिडियम स्कूल अंडर 40 किग्रा से रोशनी, अंडर 45 में श्रद्धा, अंडर 48 अल्का जेना, अंडर 51 में प्रीति सागर, 60 किग्रा से अधिक वर्ग समूह में माधवी यादव, अंडर 40 किग्रा कुणाल, अंडर 48 में शाश्वत सोरी, अंडर 57 अमन दीप, अंडर 63 में निखिल देव, बीएसपी स्कूल क्रमांक 2 के अंडर 42 किग्रा में प्रीति ठाकुर, अंडर 54 आईका सिंग, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा के अंडर 57 वर्ग में सरिता, अंडर 45 में सुनील, अंडर 51 नोहर, 63 किग्रा से अधिक आयु वर्ग में उमेश, डीएवी स्कूल से अंडर 60 गरिमा, अंडर 54 में आकाश मंडावी, सांई शिशु मंदिर से अंडर 42 किग्रा में ललेश्वर एवं गांधी विद्या मंदिर के दिनेश्वर अंडर 60 किलोग्राम वर्ग समूह में चयनित हुए। चयनित खिलाड़ी 20 से 31 अक्टूबर तक होने वाली शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में मुख्य चयनकर्ता छत्तीसगढ़ थाई बाक्सिंग संघ के सचिव लखन कुमार साहू एवं राष्ट्रीय रेफरी मोजन्द्र कुमार, सपन जेना, अनिल जान, जयप्रकाश एवं हरबंश कौर थे।

राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ी।

निर्मला स्कूल में हुई चयन स्पर्धा में दुर्ग, बेमेतरा बालोद के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

खेलकूद