पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी ने कहा दोहरे दबाव से थाने में आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली

आईजी ने कहा-दोहरे दबाव से थाने में आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलीमुद्दे को लेकर बुधवार को सुबह 12 बजे बीएसपी गेस्ट हाउस में दुर्ग रेंज के आईजी प्रदीप गुप्ता ने पुलिस अफसरों की बैठक ली। 2 घंटे तक चली बैठक में नक्सली सुरक्षा के संबंध में कई मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक खत्म होने के बाद आईजी श्री गुप्ता ने दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि सीएपीएफ, आईपीबीपी, बीएसएफ सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स केंद्र एवं राज्य पुलिस बल के जवानों से समन्वय बनाकर नक्सल विरोधी अभियान चलाया जाना है। सुरक्षा बल की सभी अंग अच्छे काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बालोद और नांदगांव जिले में कई सुरक्षा एजेंसी काम पर लगी हुई है। जिसके चलते नक्सली योजनाओं को ध्वस्त किया जा रहा है। सीमाओं पर भी पुलिस बल सक्रिय है। पुलिस द्वारा जंगलों में ऑपरेशन चलाने शासन की नीति से नक्सलियों पर दोहरा दबाव बना है। जिसके परिणाम स्वरूप नांदगांव जिले अन्य स्थानों पर नक्सली स्वयं थाने में अथवा कैंपों में आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। शासन की ओर से भी नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने पुनर्वास नीति चलाई जा रही है। नक्सलियों को ईनाम नौकरी भी देने का प्रावधान है। आईजी प्रदीप गुप्ता ने मयूरपानी खदान का भ्रमण किया। इस दौरान बालोद एसपी एमएस जूरी, नांदगांव एसपी संजीव शुक्ला, सीएसपी महेश्वर नाग, टीआई जितेंद्र रंगी, सब इंसपेक्टर हेमंत चंद्राकर सहित पुलिस विभाग के आला अफसर उपस्थित थे।

विकास नहीं चाहते नक्सली

रावघाटरेल लाइन के संबंध में आईजी गुप्ता ने कहा कि रावघाट परियोजना शुरू होने से क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही नक्सलवाद नियंत्रित होगा। नक्सली मुद्दों पर बैठक लेने का उद्देश्य भी रावघाट प्रोजेक्ट में बालोद जिले में प्रगति देखना सुरक्षा मुहैय्या कराना है। नक्सली क्षेत्र में विकास नहीं होने देना चाहते हैं।

अफसरों की बैठक लेते आईजी गुप्ता अन्य अफसर।