- Hindi News
- अस्पताल में ढाई लाख का काम करवाने के लिए प्रस्ताव पारित
अस्पताल में ढाई लाख का काम करवाने के लिए प्रस्ताव पारित
जीवनदीप समिति की बैठक में 15 एजेंडों पर की गई चर्चा।
भास्करन्यूज|डौंडी
सामुदायिकस्वास्थ केन्द्र में मंगलवार शाम जीवन दीप समिति की बैठक एक साल बाद हुई। 15 एजेंडों पर 2 लाख 63 हजार रुपए के कार्य करवाने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुए। बैठक की अध्यक्षता विधायक अनिला भेंडिया ने की।
बीएमओ डॉ.नरेन्द्र ठाकुर ने अस्पताल संचालन के लिए बेबी वार्मर फोटो थेरेपी मशीन, सोनोग्राफी मशीन, जच्चा-बच्चा वार्ड में एसी लगवाने, वार्ड के लिए 3 रेक, रिवालिंग कुर्सी, टेबल दराज वाला, वाटर फिल्टर एक्वागार्ड, आलमारी, फ्रिज वार्ड के लिए 10 नग स्टूल लोहे का अस्पताल भवन के लिए दो दरवाजा, ग्लास, बिजली रिपेरिंग, एगजास्ट फेन इसके अलावा छोटे-छोटे अन्य रिपेरिंग की बात रखी। विधायक भेंडिया ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामिण स्वास्थ मिशन के तहत 2 लाख 50 हजार रुपए मिले हैं। जीवन दीप समिति में 1 लाख 58 हजार रुपए अगस्त की स्थिति में होने की जानकारी दी। एसडीएम श्री ओटी ने बजट प्रस्ताव की जानकारी सभी सदस्यों को दी।
सदस्य ज्ञानचंद रावटे ने डौंडी की सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की पद और कार्यरत की जानकारी ली। बीएमओ श्री ठाकुर ने कहा कि आठ डॉक्टरों के पद स्वीकृत है। लेकिन वर्तमान में केवल 2 कार्यरत हैं। विधायक को डॉक्टर ने बताया कि दल्लीराजहरा में पदस्थ बीएसपी के डॉक्टरों को जोखिम भत्ता मिलता है। लेकिन डौंडी के डॉक्टरों को शासन नहीं देता। उन्होंने ने बताया कि छत्तीगसढ सरकार डॉक्टरों को वेतन कम देता है। इसलिए डॉक्टर अन्य प्रदेश या निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं।
बैठक में तहसीलदार द्वय अरूण कुमार सोनकर, आएस वर्मा, एनके सूपेत, सदस्य आधार सिंह ठाकुर, मंजू लता भालेकर, एके महाेबे, पार्षद चंद्रशेखर यादव, विधायक प्रतिनिधि सुनील राठौर, सुरेश सांखला, राजेश चुरेन्द्र, तुलसी मरकाम, गैद मानकर, डा. संतोष पटेल, डा.केके सिंघा आदि मौजूद थे। अगली बैठक दिसंबर में होगी।
जीवनदीप समिति की बैठक में मौजूद विधायक अनिला भेंडिया अन्य।