पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पादन में बढ़ोतरी की कामना की

उत्पादन में बढ़ोतरी की कामना की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|नगर मेंबुधवार को विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। सुबह से ही पूजा स्थलों पर भक्तिगीत गूंजते रहे। बीएसपी के एमआर शॉप, बीआर शॉप, मेंटेनेंस गैरेज, सिविल मेकेनिकल,अग्रिशमन केन्द्र, नगरपालिका परिषद, रेलवे के रेल मेंटनेंस, सिविल, शहीद गैरेज, विश्वकर्मा समाज, टैक्सी ड्राइवरों, बिजली कंपनी के कारीगर, मिल मिस्त्री सहित कई छोटे-बड़े मेंटेनेंस विभाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। खदान महाप्रबंधक एके नाथ ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर उत्पादन में बढ़ोतरी की कामना की।

दल्लीराजहरा में स्थापित विश्वकर्मा की प्रतिमा।