पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र में दूर संचार सेवा ठप, 10 साल में घटे बीएसएनएल के 18 सौ उपभोक्ता

क्षेत्र में दूर संचार सेवा ठप, 10 साल में घटे बीएसएनएल के 18 सौ उपभोक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माइंसआफिस चौक के समीप स्थित भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड कार्यालय बदहाल है। उपभोक्ता सेवा नहीं के बराबर है। लैंड लाइन सुविधा का भी हाल बेहाल है। नगर के ज्यादातर उपभोक्ताओं के यहां लगे बीएसएनएल के लैंड लाइन कनेक्शन खराब होकर पूरी तरह ठप हो गए हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग के कर्मचारी इसे सुधारने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीएसएनएल की अच्छी सेवा नहीं मिल पाने के कारण 10 साल पूर्व 2500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन वर्तमान में कम होकर मात्र 700 के आसपास रह गए हैं। उन्हें भी ठीक ढंग से सेवा नहीं मिल पा रही है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एक बार में किसी अन्य नेटवर्क पर फोन नहीं लगता है। कभी कभार लग भी गया तो सही बात नहीं हो पाती। कई बार अचानक ही सर्वर डाउन होने से नेटवर्क बंद हो जाता है। इसलिए बीएसएनएल के उपभोक्ता निजी कंपनियों से सेवा लेने ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चंदेनी भाठा निवासी पन्ना लाल जायसवाल ने बताया कि 4 महीने से लैंड लाइन टेलीफोन को सुधारने विभाग से शिकायत की जा रही है। लेकिन समस्या जस की तस है। उपभोक्ताओं का कहना है कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों की सांठगांठ से यह खेल खेला जा रहा है।

बीएसएनएल कार्यालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। विभाग के उच्च अफसर भी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। कर्मचारियों को भी अव्यवस्था गंदगी के बीच बैठकर काम करने में दिक्कत हो रही है। दूरभाष केन्द्र में टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए ही बैठने की व्यवस्था है और ही पेयजल की। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में परेशानी हो रही है। एक्सचेंज ऑफिस में कैश काउंटर में दीमक लग गए हैं। प्रसाधन साफ-सफाई के अभाव में गंदगी से भरा पड़ा है। दरवाजे भी टूट गए हैं।

काउंटरपर लगा दीमक : बिलजमा करने वाले काउंटर पर भी दीमक लग गया है। काऊंटर के सामने उपभोक्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था नहीं है। कैश काउंटर के ऊपर सिलिंग सालों से नहीं लगा है। ऊपर टीने का शीट होने के कारण उपभोक्ताओं को गर्मी में पसीने से तरबतर होना पड़ता है। विभाग के कर्मचारी भी परेशान रहते हैं। कार्यालय में कई दिनों तक झाड़ू नहीं लगने से धूल का गुबार उड़ने लगा है।

किराए के भवन में चल रहा ऑफिस

पुराना स्टैट बैंक नगर पालिका के समीप स्थित टेलीफोन एक्सचेंज भवन पिछले 3 दशक से बीएसपी के रहम पर किराए के आफिस में सं