पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड आरक्षण: कई पार्षद अपने वार्ड से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

वार्ड आरक्षण: कई पार्षद अपने वार्ड से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बालोद/दल्लीराजहरा

जिलेके नगर पालिका, नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण हुआ। वार्ड आरक्षण से कई पार्षदों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वे इस बार अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वार्ड आरक्षण से कई निराश हुए तो कई खुश भी हुए।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय में नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत बालोद नगर पालिका के 20 और दल्लीराजहरा नगर पालिका के 27 वार्डों का आरक्षण किया गया। वार्ड आरक्षण होने के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। बालोद नगर पालिका के अंतर्गत 20 में 11 वार्ड सामान्य के लिए घोषित किया गया। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पांच, अनुसूचित जाति के लिए दो और अनुसूचित जनजाति के दो सीट निर्धारित की गई है। वहीं नगर पालिका दल्लीराजहरा की बात की जाए तो यहां 6 ओबीसी, 5 अनुसूचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति और 9 सामान्य को समान सीटें निर्धारित की गई है। वार्डों का आरक्षण होने के बाद अब राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आएगी। नगर पालिका चुनाव के लिए अभी अधिकृत रूप से चुनाव तिथि की घोषणा तो नहीं की गई हे लेकिन वार्ड आरक्षण के बाद राजनैतिक दलों में तैयारियों को लेकर कश्मकश शुरू हो गया है।

चिखलाकसानगर पंचायत

वार्ड1 एसटी महिला, वार्ड 2 ओबीसी पुरुष, वार्ड 3 ओबीसी महिला, वार्ड 4 एसटी पुरुष, वार्ड 5 एसटी महिला, वार्ड 6 ओबीसी पुरुष, वार्ड 7 एसटी पुरुष, वार्ड 8 सामान्य पुरुष, वार्ड 9 सामान्य महिला, 10 सामान्य पुरुष, वार्ड 11 सामान्य पुरुष, वार्ड 12 सामान्य महिला, वार्ड 13 ओबीसी पुरुष, वार्ड 14 एसटी पुरुष, एवं वार्ड 15 एसटी पुरुष के लिए आरक्षित हुआ है।

गुंडरदेहीनगर पंचायत

वार्ड1- सामान्य मुक्त, वार्ड 2- ओबीसी मुक्त, वार्ड 3- अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड 4- ओबीसी मुक्त, वार्ड 5- सामान्य मुक्त, वार्ड 6- सामान्य मुक्त, वार्ड 7- सामान्य मुक्त, वार्ड 8 सामान्य महिला, वार्ड 9- सामान्य मुक्त, वार्ड 10- ओबीसी महिला, वार्ड 11- अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड 12- सामान्य महिला, वार्ड 13- सामान्य महिला, वार्ड 14- अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 15- अोबीसी मुक्त के लिए आरक्षित है।

गुरूरनगर पंचायत

वार्ड1- सामान्य महिला, वार्ड 2- सामान्य मुक्त, वार्ड 3- सामान्य महिला, वार्ड 4- सामान्य मुक्त, वार्ड 5- ओबीसी मुक्त, वार्ड 6- सामान्य मुक्त, वार्ड 7- ओबीसी मुक्त, वार्ड 8- ओबीसी मुक्त, वार्ड