पीड़ितों के लिए धनसंग्रह
दल्लीराजहरा. नगरपंचायत चिखलाकसा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए घर-घर दुकानों में जाकर 4200 रुपए एकत्रित किया। जिसे डौंडी मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। इसमें नगर पंचायत उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, एल्डर मेन घनाराम साहू, भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश कश्यप आदि का सहयोग रहा।