- Hindi News
- जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में युवाओं को महत्व
जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में युवाओं को महत्व
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष हलधर साहू ने अपनी बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। पूरे प्रदेश में सबसे पहले बालोद जिला कार्यकारिणी की सूची जारी हुई है। सूची जारी करने के पूर्व उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल से सूची को अनुमोदित करवाया है। कार्यकारिणी में युवाओं को विशेष महत्व दिया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के सात ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें बालोद से प्यारेलाल केशरिया, बालोद (शहर) से विकास चोपड़ा, गुंडरदेही से संजय साहू, डौण्डीलोहारा से भोलाराम देशमुख, डौंडी से राजेंद्र चुरेंद्र, गुरूर से जितेंद्र यादव, दल्लीराजहरा नगर से संगीता शिबू नायर को अध्यक्ष बनाया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पुरुषोत्तम पटेल, बसंत सोनबेर, गिरीश चंद्राकर, अशोक बाघमार, सुरेश निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
घनश्याम शर्मा, राकेश चंद्राकर, नौशाद कुरैशी, केके राजू चंद्राकर, युवराज साहू महामंत्री बनाए गए हैं। रविप्रकाश यादव, पीमन साहू, तुलेश साहू, चिदाकाश आर्य, भोजराम साहू, विवेक मसीह, संजय बैस, ज्ञानेश्वर साहू, हिमेश्वरी देवांगन, पीयूष सोनी को सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी में सभी वर्तमान पूर्व विधायक को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिसमें झुमुकलाल भेड़िया, भैयाराम सिन्हा, राजेंद्र कुमार राय, अनिला भेड़िया, फूलोदेवी नेताम, डोमेंद्र भेड़िया। भूपत सिंह साहू एक मात्र है जो विधायक नहीं हैं।
जिला कार्यकारिणी में दुल्लीचंद गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं 19 सदस्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किए गए है। जिसमें मीना साहू, परसराम कोसरिया, यज्ञदेव पटेल, तोषण साहू, कल्याणी चंद्राकर, संतोषी ठाकुर, संतोष पाढ़ी, किरण चौहान, शिरोमणि माथुर, पंच कुमारी साहू, अनिल लोढ़ा , मंगल हंसपाल, अनुराधा हंगले, द्रौपती साहू, पदमनी अंगारे, चंद्रप्रभा सुधाकर, डा.नारायण साहू, सोहन चंद्राकर, रामसागर सिन्हा शामिल हैं। रतीराम कोसमा और जुनैदा कुरैशी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य में अभिषेक, शुक्ल, बृजेश चंद्राकर, शब्बीर खान, जयंत किरी, लक्ष्मण भंडारी, विद्या शर्मा, हंसमुख टुवानी, दीपक चोपड़ा, अनिल चैनानी, चंद्रिका देशमुख, लता कोर्राम, मुक्ति गुहा नियोगी, खुमान सिंह कुरैटी, केसरी चंद्राकर,