अफसरों कर्मचारियों ने ली शपथ
दल्लीराजहरा|सोमवार कोनगर पालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी सीएमओ आरपी यादव के नेतृत्व में निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वार्ड 21 शास्त्री नगर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही नागरिकों को अपने घर के आसपास नगर के स्वच्छ रखने के लिए सुझाव दिए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद बिहारी लाल ठाकुर, रूकसाना बेगम, निकाय कर्मचारी रेखलाल सिन्हा, समीष चंद्राकर, कल्पना घोष, संतोष रामटेके, मनोज साहू, बुद्धिमान सिंह, अशोक चैधरी, संतोष देवांगन, विपिन बेहरा आदि उपस्थित थे।