- Hindi News
- प्रांतीय सम्मेलन में 21 को किया जाएगा साहित्यकारों का सम्मान
प्रांतीय सम्मेलन में 21 को किया जाएगा साहित्यकारों का सम्मान
छत्तीसगढ़ीलोककला एवं साहित्य संस्था सिरजन का प्रांतीय सम्मेलन 21 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर सभाग्रह में होगा। जिसके लिए गुरूवार को संस्था पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिसके अनुसार प्रथम सत्र में बालोद जिला के साहित्यकार स्व. कोदूराम दलित के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी। जिसके वक्ता डूमन लाल ध्रुव धमतरी, सरिता गौतम दल्लीराजहरा, तुलसीराम महमल्ला गुरूर होंगे। इसके बाद सिरजन स्मारिका अन्य पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में सिरजन लोककला सम्मान दीपक चंद्राकर अर्जुन्दा संचालक लोकरंग, सिरजन लोक साहित्य सम्मान भाव सिंह हिरवानी गुरूर कहानीकार, सिरजन लोक फिल्म सम्मान मेघेन्द्र जायसवाल डौंडीलोहारा छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता को दिया जाएगा। आकाशवाणी केंद्र की केंद्र निर्देशिका ममता चंद्राकर लोकगायिका को कला परंपरा 2014 सम्मान दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ कलमकार मंच सम्मान डा. नीलमणी कुंवर दादर, चिंवरी, कुरूर एवं नई कलम प्रतिभा सम्मान श्रवण कुमार साहू प्रखर राजिम को दिया जाएगा। तृतीय सत्र के अंत में अामंत्रित कवियों का काव्य सम्मेलन होगा। जिसमें कवियों द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में सिरजन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीनदयाल साहू, दुर्गा प्रसाद पारकर, सीताराम साहू, केशवराम साहू, पुष्कर सिंह राज, शिव कुमार अंगारे, मोहन चतुर्वेदी, राजपति राम साहू, गोरेलाल शर्मा, तुलसीराम महमल्ला, अशोक आकाश, गजेन्द्र पुरी गोस्वामी, पुसन कुमार साहू, डा. एसएल गंधर्व, संतोष कृदत्त, बेनूराम सेन, जयकांत पटेल आदि लगे हुए हैं।
एमए छत्तीसगढ़ी छात्रों का सम्मान
चिन्हारीसम्मान जिले के गुरूर, गुंडरदेही, बालोद, डौंडी और डौंडीलोहारा से चयनित एक-एक साहित्यकार को दिया जाएगा। पंडित रविशंकर शुक्ल के एमए छत्तीसगढ़ी के सभी छात्र-छात्राओं का भी चिन्हारी सम्मान दिया जाएगा। प्रांतीय सम्मेलन में बालोद, कांकेर, धमतरी, बेमेतरा, जांजगीर, चांपा, गरियाबंद, महासमुंद जिले के संस्था अध्यक्ष शामिल होंगे। संचालन सीताराम साहू, गीता विश्वकर्मा, जगदीश देशमुख एवं जयकांत पटेल करेंगे।