पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्मलकर पारकर ने जीती ईडी ट्रॉफी

निर्मलकर पारकर ने जीती ईडी ट्रॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानवसंसाधन विकास विभाग भिलाई द्वारा आयोजित कार्यपालक निदेशक ट्राफी कार्य कौशल प्रतियोगिता 2014 के इलेक्ट्रिकल ट्रेड में भाग लेकर पावर सप्लाई राजहरा में वरिष्ठ तकनीशियन पद पर कार्यरत कोमलराम निर्मलकर ने प्रथम तथा सीएस डब्ल्यू प्लांट दल्ली यंत्रीकृत खदान में तकनीशियन पद पर कार्यरत घनश्याम पारकर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर दल्ली राजहरा खदान समूह को गौरवान्वित किया।

भिलाई के कला मंदिर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीएसपी के कार्यपालक निदेशक वाईके देगन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार समारोह के बाद दोनों विजेताओं ने डीजीएम एमएंडएस एस आर घुले से भेंटकर ट्राफी देकर जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक देवदास, वरिष्ठ प्रबंधक जी पलनीवेल, प्रबंधक विद्युत एमजी झा, एसपी सिंह, समीर चौबे, सीएस पसीने, अनिल दुबे, ओपी सोनी एवं संतोष ठाकुर उपस्थित थे।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ प्रबंधक चंद्रभूषण, सहायक प्रबंधक श्याम गंगाधर, तारिक खान, जीके वर्मा, एमएच यादव, महेश खोड़के, बीके अग्रवाल, मधु मार्क, रविनारायण, नारायण सिंह सहित अनेक लोगों ने हर्ष जताया है।

ट्रॉफी के साथ कोमलराम निर्मलकर घनश्याम पारकर अन्य।